कलेक्टर ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

September 27, 2024 | by janmatnews.co.in

कटनी…..  कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने उपस्थित जनों को स्वयं स्वच्छता के प्रति सजग रहनें और गंदगी नहीं करने की शपथ दिलाई। साथ ही उन्होंने बताया कि स्वच्छता की तरफ बढ़ाया गया हर एक कदम पूरे भारत देश को स्वच्छ बनाने में मदद करेंगा।

            इस मौके पर आयुक्त नगर निगम एवं जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत एस.डी.एम प्रदीप कुमार मिश्रा, उपायुक्त पवन अहिरवार, पवन कुमार रीजनल मैनेजर एस.बी.आई, विकास कुमार जैन डी.डी.एम नाबार्ड, पवन गुप्ता संचालक आर सेटी, पवन पांडे एफएलसी, सहायक यंत्री आदेश जैन सहित बैंकों के प्रतिनिधि एवं नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों की मौजूदगी रही।

RELATED POSTS

View all

view all