सैयद बाबा की टोरिया में विशाल इनामी दंगल शनिवार को
September 27, 2024 | by janmatnews.co.in
सिहोरा….विद्यार्थी संघ समिति के तत्वावधान में सैयद बाबा की टोरिया में विशाल इनामी दंगल शनिवार को आयोजित है। विशाल इनामी दंगल में मध्य प्रदेश सहित उत्तर प्रदेश हरियाणा बिहार महाराष्ट्र के पहलवान अपनी उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन करेंगे।
विद्यार्थी संघ समिति सिहोरा अध्यक्ष सतीश यादव (पहलवान) ने बताया कि पूर्व विधायक सिहोरा दिलीप दुबे के मुख्यातिथ्य, विधायक संतोष बरकड़े के अति विशिष्ट आतिथ्य, बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पांडे के विशिष्ट आतिथ्य में इनामी दंगल दोपहर 12 से प्रारंभ होगा। दंगल में विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया जाएगा। दंगल में निर्णायक की भूमिका रमेश पहलवान पनागर निभाएंगे। आयोजन समिति के उपाध्यक्ष छोटे पटेल कोषाध्यक्ष डब्बू यादव सचिव विष्णु पहलवान सह सचिव जितेंद्र यादव महासचिव डॉक्टर आरके यादव संरक्षक गुलाब ठाकुर रामभरोंसे साहू सुनील दुबे छत्रपति ठाकुर रंजन पहलवान साजिद शाह ने सभी कुश्ती प्रेमियों से इनामी दंगल में पहुंचने की अपील की है।
RELATED POSTS
View all