देश का कर्ज चुकाना है-देश को प्लॉस्टिक मुक्त बनाना है।
October 2, 2024 | by janmatnews.co.in
जबलपुर/पाटन…..नगर परिषद पाटन द्वारा गॉधी जयंती के अवसर पर नगर में स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता, स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के समापन पर निकाय स्तरीय विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी एवम लाल बहादुर शास्त्री जी, के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम शुभारंभ किया गया, तदोपरांत कार्यालय के सभाकक्ष में ’’स्वच्छ भारत मिशन एवं अमृत योजना’’ अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा स्वीकृत परियोजनों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण का आयोजन हुआ उसके उपरांत निकाय के समस्त सफाई मित्रों का सम्मान किया गया। तत्पश्चात अमृत 2.0 एवं नाग तालाब स्थित पार्क में साफ-सफाई हेतु श्रमदान किया गया, साथ ही अमृत 2.0 अंतर्गत प्रगतिरत् कार्याें का निरीक्षण किया गया, जिसके अंतर्गत संबंधित ठेकेदार को कार्य गुणवत्तापूर्ण करते हुये अतिशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। उक्त आयोजित कार्यक्रम में श्री रतन सिंह महरोलिया पूर्व आयोग सदस्य, म.प्र.राज्य सफाई कर्मचारी म.प्र. आयोग, के मुख्य आतिथ्य में एवम श्री आचार्य जगेन्द्र सिंह अध्यक्ष , नगर परिषद, पाटन की अध्यक्षता एवम समस्त पार्षदगण की उपस्थिति, तथा श्रीमति जयश्री चौहान, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित निकाय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।


RELATED POSTS
View all