सिहोरा शक्ति की भक्ति में लीन नगर  एवं ग्रामीण वासी

October 5, 2024 | by janmatnews.co.in

आजाद युवा समिति में स्थापित मां जगत जननी

सिहोरा… नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में  नवरात्र पर्व उत्साह एवं श्रद्धा से भक्तजन मना रहे हैं प्राचीन ऐतिहासिक  मंदिर में माता रानी के दर्शन को भक्तों की दिनभर कतार लगी रहती हैं और मंदिर में विशेष पूजा अर्चना हवन का आयोजन भी किया जा रहा है महिलाएं पुरुष माता रानी को फूल चुनरी अर्पित कर धर्म लाभ ले रहे हैं और जल चढ़ाने की अपनी परंपरा हेतु प्रातः काल से ही मंदिर पहुंचकर पुरुष महिलाएं बच्चे सभी जल अर्पित कर पुण्य लाभ अर्जन कर रहे हैं नगर एवं ग्रामीण का क्षेत्र का पूरा माहौल धर्म में बना हुआ है नगर में भव्य एवं मनमोहक प्रतिमा विराजमान की गई है   ग्रामीण एवं नगर वासी  माता जगतजननी की आरधना में लीन है

RELATED POSTS

View all

view all