माँ नर्मदा के जल को निर्मल रखने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में अन्तर्विभागीय कार्यकारिणी समिति गठित

October 8, 2024 | by janmatnews.co.in

कटनी…..राज्य शासन ने प्रदेश में जीवन दायिनी माँ नर्मदा के जल को निर्मल तथा अविरल प्रवहमान एवं समग्र विकास के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में गठित मंत्री-मण्डल समिति द्वारा लिये गये निर्णयों तथा निर्देशों के पालन के लिए अन्तर्विभागीय कार्यकारिणी समिति का गठन मुख्य सचिव की अध्यक्षता में किया है।

समिति में अपर मुख्य सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, वन, प्रमुख सचिव, नगरीय विकास एवं आवास तथा राजस्व विभाग सदस्य होंगें। प्रमुख सचिव योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी समिति के सदस्य सचिव होंगे।

RELATED POSTS

View all

view all