सिहोरा…. मध्य प्रदेश शासन की बहुप्रतीक्षित योजना संपदा 2.0 से पहली रजिस्ट्री सिहोरा तहसील में संपन्न हुई, जिमसे प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री मोहन यादव जी द्वारा उक्त सोफ्ट्वेयर के लोकार्पण के बाद सम्पूर्ण प्रदेश में अब घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है| उप-महानिरीक्षक पंजीयन श्री प्रभाकर चतुर्वेदी के निर्देशन में जिला पंजीयक पवन अहिरवार एवं उप-पंजीयक सिहोरा सविता पाटिल के मार्गदर्शन में सिहोरा के सर्विस प्रोवाइडर करीम खान ने प्रदेश के जिला कार्यालयों को छोड़कर, समस्त तहसीलों में सर्वप्रथम संपदा 2.0 से पहला दस्तावेज का पंजीयन किया, जिसमे पक्षकार आर्य दुबे ने अपनी सम्पत्ति के लिए अपने पिता शैलेन्द्र दुबे को मुख्त्यार नियुक्त किया है| इस अनूठी पहल के प्रथम पंजीकरण में सिहोरा अनुविभाग के मुखिया श्री रूपेश सिंघई, तहसीलदार सिहोरा शशांक दुबे, पत्रकारों एवं सर्विस प्रोवाइडर उपस्थित रहे| अनुविभागीय अधिकारी सिहोरा ने बताया कि अब लोगों को घर बैठे पेपर लेस रजिस्ट्री की जावेगी जिससे रजिस्ट्री का कार्य पारदर्शिता के साथ साथ सुगमता से हो सकेगा

RELATED POSTS
View all