सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से करें – कलेक्टर श्री सक्सेना

October 28, 2024 | by janmatnews.co.in


जबलपुर…..कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना की अध्यक्षता में लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक कलेक्टर सभागार में आयोजित की गई। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री नाथूराम गोंड सहित सभी जिला अधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान कलेक्टर श्री सक्सेना ने विभागवार सीएम हेल्‍पलाईन के प्रकरणों की विभागवार समीक्षा कर कहा कि प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में करें। विशेष रूप से उन प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करें जो 50 दिन से अधिक के हो चुके हैं। उन्‍होंने कहा कि जो भी शिकायतें आतीं है उनके निराकरण उसी समय प्राथमिकता से करें। इसी प्रकार लंबित प्रकरणों का निराकरण भी समय सीमा में करें। कंटेम्ट प्रकरणों में समय पर कंपलाइंस प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। कलेक्‍टर ने बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों को नोटिस देनें के निर्देश भी दिये।

 

RELATED POSTS

View all

view all