विहिप बजरंग दल ने बुलंद की आवाज कार्यवाही के लिए थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

November 8, 2024 | by janmatnews.co.in

कटनी/ स्लीमनाबाद…धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का एक मामला जिले के स्लीमनाबाद में प्रकाश में आया है स्लीमनाबाद जिला बनाओ समिति नामक एक ग्रुप में के के चौरसिया नामक एक व्यक्ति ने गाली भरे अश्लील वीडियो को राम चरित मानस के सुंदर कांड को जोड़ने का प्रयास किया है जो धार्मिक ग्रंथों का अपमान है इस पूरे मामले को लेकर विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्लीमनाबाद थाना पहुंचकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंप कार्यवाही की मांग की है पूरे मामले की बात करे तो एक गाली भरा अश्लील वीडियो जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है उस वीडियो को के के चौरसिया नामक व्यक्ति ने स्लीमनाबाद जिला बनाओ ग्रुप में वीडियो को डालकर भाजपा युवा मोर्चा के मंडल कमंडलो ने किया संगीतमय सुंदरकांड लेख लिखा जिसको लेकर विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराया इस पूरे मामले को लेकर विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्लीमनाबाद थाना पहुंचकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंप सुंदर कांड का अपमान करने वाले के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बात चीत करते हुए बताया कि हम अपने ग्रंथों का अपमान बर्दास्त नहीं करेंगे के के चौरसिया नामक व्यक्ति द्वारा जो ये गाली भरे अश्लील वीडियो के साथ सुंदर कांड को जोड़ा गया है इससे हमारी धार्मिक भावनाएं आहत हुई है और हम इसका पुरजोर विरोध करते है इनके खिलाफ कठोर कार्रवाई हो कार्यवाही न होने की स्थिति में हम विरोध प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगे

RELATED POSTS

View all

view all