जिला पंचायत सदस्य ने पीएचसी में भेंट किया डीप फ्रीजर
November 19, 2024 | by janmatnews.co.in
शव को रखने मे होती थी परेशानी मिली निजात
सिहोरा..….सिहोरा विधानसभा के अंतर्गत संचालित पीएचसी गोसलपुर में दीर्घकाल समय से मृत इंसान के परिजनों व दुर्घटनाओं में मृत अज्ञात शव को रखने हेतु पुलिस व मृत परिजनों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी डीप फ्रीजर की मांग स्थानीय निवासियों द्वारा बड़े लंबे समय से की जा रही थी लोगों की मांग को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत जबलपुर क्षेत्र क्रमांक 14 की सदस्य मोनू पुष्पराज सिंह बघेल ने अपने स्वयं के व्यय से क्रय कर डीप फ्रीजर पीएचसी गोसलपुर को भेंट किया
इस अवसर पर सिहोरा विधायक संतोष बरखड़े ने कहा की यह गोसलपुर कस्बे के लिए बड़ी उपलब्धि है अस्पताल एवं पुलिस थाना के अंतर्गत एक सैकड़ा गांव आश्रित है जहां पर शव रखने के लिए आए दिन मृतक के परिजनों को परेशान होना पड़ता था अब यह समस्या का समाधान हो गया लोगों को बर्फ की सिलल्यो में शव रखना पड़ता था या मजबूरी में जबलपुर शहर से किसी अस्पताल या संस्था से डीप फ्रीजर मगाना पड़ता था जो एक परेशानी वाला काम था इस मौके पर अस्पताल की प्रभारी डॉ. नेमपौली खरे को डीप फ्रीजर भेंट किया गया इस मौके पर विधायक संतोष बरखडे जनपद अध्यक्ष रश्मि मनेद्र अग्निहोत्री जिला पंचायत सदस्य मोनू पुष्पराज सिंह बघेल जनपद सदस्य धर्मेंद्र सिंह राजपूत दिलीप पटेल
जन आरोग्य समिति के सदस्य हेमचंद असाटी अनिल चौधरी सीबीएमओ डां. अर्शिया खान डां. नेमपौली खरे
डां. मारूतिराज आई.के. उपाध्याय अशगर खान मनीष पटेल अभिषेक पटेल गिरिजा पालीवाल अनिल चौधरी देवेन्द्र पटैल अरुण पटैल सोहन
श्रीवास अमित सिंह परिहार परसू पटैल कमल पटैल महेन्द्र सिंह ठाकुर प्रदीप यादव विपिन अग्रवाल आकाश जैन अजय कोरी मुकेश पटैल कृष्ण गिरी शिवकुमार लोधी संजय सिंह राजपूत देवी सिंह ठाकुर सहित अनेक लोग
उपस्थित थे

RELATED POSTS
View all