पुलिस अधीक्षक ने जिले में पदस्थ  थाना प्रभारी की ली बैठक

November 19, 2024 | by janmatnews.co.in

जबलपुर….अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपियों तथा संगठित जुआ सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये सभी के विरूद्ध करें प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही पुलिस कन्ट्रोल रूम में  दोपहर 2-30 बजे पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री प्रदीप कुमार शेण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमति सोनाली दुबे की उपस्थिति में जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभरियों की बैठक ली गयी। आपके द्वारा पूर्व में आदेशित किया गया था कि एैसे अपराधी जिनके 2 या 2 से अधिक अपराध हैं, तथा सक्रीय गुण्डा बदमाश एवं चाकूबाज के विरूद्ध उनके अपराधिक रिकार्ड को दृष्टिगत रखते हुये 129 बी.एन.एस.एस. (110 जा.फौ.) एवं 126/135 (3) बी.एन.एस.एस (107/116 जा.फौ.) कार्यवाही करते हुये जिनके द्वारा बंध पत्र का उल्लंघन किया गया है उन सभी के विरूद्ध धारा 141 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 (122 जा.फौ.) के तहत कार्यवाही की जाये, जिसकी विस्तार से समीक्षा की गयी। एैसे आदतन अपराधी जो जमानत पर रिहा होने के पश्चात पुनः अपराध करते है उन्हंे चिन्हित करते हुये उनकी जमानत निरस्तीकरण की कार्यवाही कराये,। जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों की गुजर बसर की जांच करते हुये गुण्डे बदमाशों पर निगाह रखें। लंबित अपराध एवं चालान की समीक्षा करते हुये आपके द्वारा आदेशित किया गया कि वर्ष के आखरी 40 दिन बचे हैं, लंबित अपराध, चालान का प्राथमिकता के आधार पर निकाल करें। मान्नीय उच्च न्यायालय से प्राप्त नोटिस, जमानती वारंट, गिरफ्तारी वारंट एवं स्थाई वारंट की हर सम्भव प्रयास कर तामीली की जाये। सी.एम. हैल्प लाईन की शिकायतो पर प्राथमिकता के आधार पर संतुष्टीपूर्ण निकाल किया करें लंबित धारा 363 भादवि/137 (2) बी.एन.एस. के प्रकरण में अपहृत अवयस्क बालक/बालिकाअेंा की हर सम्भव प्रयास कर दस्तयाबी करें। अवैध मादक पदार्थ, गांजा, स्मैक, एवं अवैध शराब के कारोबार मंे लिप्त आरोपियों तथा संगठित जुआ सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये सभी के विरूद्ध प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करें।

RELATED POSTS

View all

view all