शासकीय श्याम सुन्दर अग्रवाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सिहोरा में प्रेरणादायक आयोजन

November 19, 2024 | by janmatnews.co.in

सिहोरा… शासकीय श्याम सुन्दर अग्रवाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सिहोरा में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ एवं सु-भाष क्लब के संयुक्त तत्वावधान में निबंध प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज श्रीवास्तव और आई.क्यू.ए.सी. संयोजक डॉ. सुनु आर. के. मैथ्यू के मार्गदर्शन में आयोजित हुई।

प्रतियोगिता का उद्देश्य भारतीय ज्ञान परंपरा की महत्ता को उजागर करना और विद्यार्थियों को अपने विचारों को सारगर्भित तरीके से अभिव्यक्त करने के लिए प्रेरित करना था। आयोजन में कुल 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया और अपने विचारोत्तेजक निबंध प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों को तीन विषयों में से एक का चयन कर न्यूनतम 500 शब्दों का निबंध प्रस्तुत करना था। ये विषय थे: भारतीय परंपरा में कर्म की अवधारणा, आध्यात्मिकता, जीवन और समाज: भारतीय दृष्टिकोण, और भारतीय परंपरा में वर्ण व्यवस्था।

प्रतिभागियों ने गहन चिंतन और अनुसंधान के साथ अपने निबंधों में भारतीय दर्शन, संस्कृति और समाज के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। उनके विचारों ने न केवल भारतीय परंपरा की गहराई को समझाया, बल्कि आधुनिक समाज के लिए उनकी प्रासंगिकता को भी रेखांकित किया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में रागिनी कुशवाहा और श्री अनिल राजपूत का विशेष योगदान रहा।

RELATED POSTS

View all

view all