पुलिस एवं रोटरी क्लब ” क्वींस ” के संयुक्त तत्वाधान में किया गया रक्त दान शिविर का आयोजन

November 30, 2024 | by janmatnews.co.in

47 अधिकारी/कर्मचारियों ने किया 47 यूनिट रक्त दान

जबलपुर… (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में शानिवार को दोपहर 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जबलपुर पुलिस एवं रोटरी क्लब "क्वींस" के संयुक्त तत्वाधान में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया । रक्तदान शिविर में नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री पंकज मिश्रा, उप निरीक्षक (एम) श्री शशि अहिरवार सहित 47 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों ने रक्त दान किया। रक्तदान शिविर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा, रक्षित निरीक्षक जय प्रकाश आर्य, सूबेदार प्रतिभा सिंह, उपस्थित रहे।

RELATED POSTS

View all

view all