कलेक्टर श्री सक्सेना ने बारिश की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए उपार्जन केन्द्र पर समुचित व्यवस्था करने के दिये निर्देश
December 27, 2024 | by janmatnews.co.in
जबलपुर……कलेक्टर श्री सक्सेना ने कहा कि जिले में कल बारिश का अनुमान है, अत: उन्होंने किसानों से आग्रह किया है कि वे शनिवार और रविवार को उपार्जन केन्द्र पर धान लेकर नहीं पहुँचें। जिन किसानों की धान उपार्जन केन्द्र पर रिजेक्शन की वजह से अपग्रेड करने के लिये अथवा तुलाई नहीं होने की वजह से पड़ी हुई है, वे उक्त धान की बारिश से सुरक्षा का उपाय सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी उपार्जन केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया है कि खुले में रखे हुये धान को गोदाम के अंदर शिफ़्ट करने अथवा बारिश से सुरक्षा के समस्त उपाय तत्काल सुनिश्चित करें। साथ ही कहा कि लापरवाही के कारण धान भीगने अथवा ख़राब होने की घटना होती है तो यह माना जायेगा कि जानबूझकर कर नॉन एफएक्यू धान को खपाने के लिये यह लापरवाही की गई है। ऐसी स्थिति में संबंधित व्यक्ति ज़िम्मेदारी नियत कर कारवाई की जायेगी। उन्होंने सभी नोडल अधिकारी, समिति प्रबंधक, जेएसओ को उपार्जन केन्द्र पर तत्काल पहुंचकर और माकूल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है।
RELATED POSTS
View all