मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना से तीन वर्षीय बालिका के हृदय की हुई सफल सर्जरी

December 27, 2024 | by janmatnews.co.in


जबलपुर….मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना के माध्यम से तीन वर्षीय बालिका पार्थवी पटेल को नया जीवन मिला है। पाटन तहसील के ग्राम महुआखेड़ा निवासी प्रेम कुमार पटेल की सुपुत्री पार्थवी जन्म से ही हृदय रोग से पीड़ित थी। बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करने महुआखेड़ा पहुँची राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम से इसकी सूचना मिलने पर जिला अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक से उसका पुनः परीक्षण कराया गया।
जिला प्रबंधक राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम सुभाष शुक्ला के मुताबिक विशेषज्ञ चिकित्सक की सलाह पर पार्थवी के हृदय की सर्जरी के लिये मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना प्रकरण तैयार किया गया तथा उसे दमोह नाका जबलपुर स्थित मेट्रो हॉस्पिटल रैफर किया गया, जहाँ 11 दिसम्बर को सफल सर्जरी की गई। पार्थवी के हृदय की सर्जरी का पूरा खर्च शासन द्वारा ही वहन किया गया। मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना के माध्यम से पार्थवी के हृदय की सफल सर्जरी होने पर उसके माता-पिता और परिवारजनों ने शासन एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

RELATED POSTS

View all

view all