ग्राम पंचायत डुंडी के सरपंच का कारनामा

January 5, 2025 | by janmatnews.co.in

            शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा

सिहोरा.. (मामला) जनपद पंचायत मझौली के अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत डुंडी में सरंपच गोपीचंद्र पिता सोनेलाल द्वारा शासकीय भूमि खसरा नंबर 441,442 डुंडी पौड़ी हार मैं लगभग 26 एकड़ में तार बाउंड्री कर 2 वर्ष से लगातार कब्जा किए हुए हैं जिससे ग्राम का निस्तार रुका हुआ है

ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में इसी भूमि खसरा नंबर 441,442 वर्ष 2017 में पंचायत के द्वारा वृक्षारोपण  किया गया था जिसमें लगभग 600 पौधे लगाए गए थे

जिसको हटाकर सरपंच लगातार खेती करता आ रहा है

                  सरपंच का दूसरा कारनामा

ग्रामीणों ने सरपंच का दूसरा कारनामा बताया कि खसरा नंबर 582 जो की शासकीय भूमि है जिसमें पूर्व में खेल मैदान का निर्माण किया गया था बच्चों के खेलने वाले खेल मैदान की भूमि में सरपंच ने अपना स्वयं का 6 कमरे का मकान निर्माण कराया जा रहा है  जिससे समस्त ग्राम वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर महोदय से इस गंभीर मामले की शीघ्र जांच की मांग की है

                               इनका कहना है

    आपके माध्यम से मुझे इस मामले की जानकारी प्राप्त हुई है जल्द ही इस मामले पर जाँच की जाएगी

                    श्रीमती सुनीता मिश्रा

                   नयाब तहसीलदार मझौली

RELATED POSTS

View all

view all