नहर की साइड पट्टी पर अवैध कब्जा का खेल शुरू

February 19, 2025 | by janmatnews.co.in

     विभाग के अधिकारियों को झांकने की फुर्सत सिहोरा…..तहसील के गोसलपुर सेक्टर के तहत संचालित माइनर व सब माइनर के साथ मुख्य नहरो के किनारे नहर विभाग की रिक्त पड़ी आरक्षित भूमि पर अनेक किसानों द्वारा कब्जा कर लिया गया है अवैध कब्जा का दौर लगातार बढ़ता जा रहा है और नहर विभाग के जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साध के बैठे हुए हैं नहर की साइट पटियों पर हो रहे अतिक्रमण को रोकने के लिए नहर विभाग के द्वारा कोई पहल नहीं की जा रही है जिससे निश्चित रूप से आने वाले समय में नहर के अस्तित्व में खतरा पैदा हो सकता है जब नहरो की मरम्मत करनी होगी तब तब चार पहिया वाहन सामग्री लेकर कैसे जाएंगे आपको बता दें की नहरो के दोनों तरफ
नो मीटर नहर विभाग की किसानों से अधिगृहण की गई भूमि सुरक्षित रहती है ताकि इससे किसानों का आना-जाना बना रहे आवागमन बाधित न हो नहर की मरम्मत के लिए निर्माण सामग्री ले जाने वाले वाहन आसानी से आ जा सके परंतु अनेक जगहों पर किसानों द्वारा इस जमीन पर कब्जा कर लिया गया है और रास्ते को बंद कर दिया गया है जिससे आगे चलकर बड़ी परेशानी पैदा हो सकती है अनेक जगहों पर लोगों द्वारा कब्जा करके चाय पान की होटल संचालित की जा रही है इन दुकानों से निकलने वाला कचरा पानी बोतल पन्नी नहर में जा पहुंचती है जिससे नहर के पानी का बहाव प्रभावित होता है
जागरूक लोगों ने इस दिशा में नहर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से ध्यान देने की मांग की है
सबसे ज्यादा खराब स्थिति धरमपुरा सब माइनर नहर के है
इसी प्रकार देवनगर सहित अनेक गांव की है जागरूक लोगो ने बताया की इस आशय की लिखित शिकायत सिहोरा एसडीएम को सौंपकर बताया जावेगा की कुछ भूमाफिया नहर की जमीन पर कब्जा कर खेती कर रहे है इस अवैध कब्जा की जानकारी होते हुए जिम्मेदार अधिकारी अनजान बने हुए हैं
इनके द्वारा अवैध कब्जा हटाने के लिए राजस्व अधिकारियों से किसी भी प्रकार का पत्राचार नहीं किया जाता जिससे अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद है

RELATED POSTS

View all

view all