खुले में धड़ल्ले से बिक रहा मॉस मछली, प्रशासन बेखबर

March 3, 2025 | by janmatnews.co.in

      मुख्यमंत्री के आदेश की धज्जियां उड़ा रहे

सिहोरा….मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश के बाद भी सिहोरा नगर पालिका क्षेत्र में खुले में मॉस-मछली की बिक्री हो रही है, जिससे एक तरह न केवल स्थानीय लोगों को बदबू एवं गंदगी का सामना करना पड़ रहा है वहीँ दूसरी ओर लोगों को दूषित मांसाहार परोसा जा रहा है| सिहोरा के खितौला रेलवे फाटक के पास पुराने थाने के बाजू से कुछ लोगों ने अस्थाई कब्ज़ा कर धड़ल्ले से मछली एवं मुर्गे की दुकाने संचालित हैं जिसमे शाम होते ही शराब पीने वालों का खुलेआम जमावड़ा लगने लगता है जिससे स्थानीय रहवासियों में धीरे धीरे परेशानी बढ़ रही है असामाजिक तत्वों के कारण रात्री में महिलाओं एवं बच्चों में दहशत का मॉहौल निर्मित हो रहा है लेकिन स्थानी निकाय एवं प्रशासन का इस समस्या से अवगत कराने के बाद भी इन्हें हटाया नहीं गया है जबकि आसपास के क्षेत्रों से बर्ड फ्लू जैसी गंभीर बीमारियों की दस्तक हुई है, जिले में इसका एलर्ट भी जारी किया जा चुका है| लगता है कि स्थानीय प्रशासन किसी बड़ी घटना के इन्तजार में है| खुले में मांस मछली के विक्रय के कारण स्थानीय लोगों में दिन प्रतिदिन आक्रोश बढता जा रहा है, जिसे शीघ्र हटाने की मांग की गई है|

RELATED POSTS

View all

view all