हनुमान जन्मोत्सव की नगर मे रही धूम

April 12, 2025 | by janmatnews.co.in

   जगह-जगह भंडारे निकली विशाल वाहन रैली

सिहोरा पूर्णिमा के दिन मनाए जाने वाली संकट मोचन भगवान प्रभु श्री हनुमान जी का जन्म उत्सव गोसलपुर नगर सहित ग्रामीण अंचल में बड़े ही धूमधाम और

हर्षोउल्लास से मनाया गया इस मौके पर जगह-जगह विशाल भंडारे कन्या भोज ब्राह्मण भोजन संपन्न हुए वहीं नगर के 

हृदय स्थल पर स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर से वाहन रैली रैली प्रारंभ हुई जो नगर के प्रमुख मार्ग जैसे आश्रम मोहल्ला खिन्नी रोड  कछपुरा जुझारी बस स्टैंड शंकर कॉलोनी स्टेशन तिराहा बरनू तिराहा से होते हुए हनुमान मंदिर में रैली का समापन हुआ रैली में जय हनुमान जय श्री राम के जय घोष करते हुए रैली निकाली वहीं मंदिर समिति द्वारा शोभा यात्रा भी निकाल गई इस में जनपद सदस्य धर्मेंद्र सिंह राजपूत ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित महेश तिवारी आकाश जैन जनसेवा समिति के अध्यक्ष हेमचंद असाटी अर्पित चौबे दीपांशु पांडे मनीष साहू जनपद सदस्य अनिल चौधरी मनीष पटेल अरुण पटेल मोंटी दुबे कमल पटेल बहादुर सिंह परिहार गट्टी सोनी विज्ञान सिंह बलराम पटेल पंडित राजा दुबे गणेश राय सुखदेव पटैल अनेक लोग इस कार्यक्रम मे शामिल थे

RELATED POSTS

View all

view all