जिला जबलपुर में पदस्थ सेवा निवृत्त हुये अधिकारियों/कर्मचारियों को दी गयी भावभीनी विदाई
April 30, 2025 | by janmatnews.co.in
जबलपुर……बुधवार को शाम 6 बजे पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर कार्यवाहक निरीक्षक श्री करण सिंह चौधरी पुलिस लाईन, कार्यवाहक उप निरीक्षक श्री देवीदास बैरागी पुलिस लाईन, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री ध्यान सिंह बागरी थाना यातायात, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री वीरेन्द्र गिरी एसडीओपी कार्यालय सिहोरा, प्रधान आरक्षक शिव शंकर सिंह थाना अधारताल को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.), द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक गढा/लाईन श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह चौहान की उपस्थिति में सुखद स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना करते हुये स्मृति चिन्ह के साथ साथ अवकाश नगदीकरण, बीमा, पैैंशन, ग्रेज्युटी, के दस्तावेज भेंट करते हुये भावभीनी विदाई दी गयी।

RELATED POSTS
View all