जन सुनवाई में शिकायतकर्ताओं की पुलिस अधीक्षक  ने सुनी शिकायतें

June 24, 2025 | by janmatnews.co.in


जबलपुर…… मंगलवार दिनॉक  को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जन सुनवाई की गयी। जन सुनवाई मे शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के शिकायतकर्ता पुलिस कार्यालय में आये थे, अधिकांश शिकायतें पति-पत्नि/परिवारिक एवं जमीन सम्बंधी विवाद, मारपीट तथा सायबर अपराध से सम्बंधित 53 शिकायतें थी। आपके द्वारा समस्त शिकायतकर्ताओं को शीध्र शिकायतों पर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु आश्वस्त किया गया तथा जन सुनवाई में प्राप्त समस्त शिकायतों का त्वरित निराकरण समय सीमा मे करने हेतु सम्बंधित थाना प्रभारियों/राजपत्रित अधिकारियों को निर्देर्शित किया गया। जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आनद कलादगी (भा.पु.से.) एवं रक्षित निरीक्षक श्री जय प्रकाश आर्य उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देश पर समस्त राजपत्रित अधिकारी कार्यालय, शहर एंव देहात के थानों एवं चौकी में जनसुनवाई करते हुये शिकायतकर्ताओं की शिकायतें सुनी गयी।

RELATED POSTS

View all

view all