श्रावण माह के द्वितीय सोमवार निकाली जाने वाली संस्कार कांवड यात्रा कलेक्टर
July 19, 2025 | by janmatnews.co.in

जबलपुर…सावन सोमवार के अवसर पर संस्कार कांवड यात्रा दिनॉक 21-7-2025 को प्रातः 7 बजे मॉ नर्मदा तट ग्वारीघाट से निकाली जावेगी जो बादशाह हलवाई मंदिर, रामपुर चौक, छोटी लाईन फाटक चौराहा, शास्त्री ब्रिज, तीन पत्ती चौक, मालवीय चौक, बड़ा फुहारा, सराफा चौक, बेलबाग तिराहा, घमापुर चौक, कांचघर चौक, सतपुला ब्रिज, पनेहरा पैट्रोलपंप, गोकलपुर, रांझी, खमरिया बाजार होते हुये मटामर स्थित कैलाशधाम मंदिर में समाप्त होगी। संस्कार कांवड यात्रा को दृष्टिगत रखते हुये आज दिनॉक 19-7-2025 को कलेक्टर जबलपुर श्री दीपक कुमार सक्सेना (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा ग्वारीघाट से निकाली जाने वाली कांवड यात्रा के मार्ग तथा खमरिया मटामर स्थित कैलाश धाम मंदिर का भ्रमण करते हुये बैरिकेटिंग, वैकल्पिक मार्ग आदि की व्यवस्थाओं के सम्बंध में चर्चा करते हुये मौके पर उपस्थित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.) को व्यवस्थाओं के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर थाना प्रभारी ग्वारीघाट श्री सुभाषचंद बघेल, थाना प्रभारी यातायात गढा श्री हरिकिशन आटनेरे, थाना प्रभारी खमरिया श्रीमति सरोजनी टोप्पो हमराह स्टाफ के उपस्थित थे
RELATED POSTS
View all