राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित

September 23, 2025 | by janmatnews.co.in

जबलपुर……कुंडेवश्वर विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पडरिया में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 1 से 19 वर्ष की आयु के बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाने के लिए निःशुल्क दवा का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सिहोरा विधायक श्री संतोष बरकड़े और अन्य कार्यकर्ताओं ने उपस्थित जनों और विद्यार्थियों को स्वच्छता का संदेश दिया और परिसर व आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाया। उन्होंने हाथ धोने की आदत अपनाने और “स्वच्छ भारत–स्वस्थ भारत” अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विधायक श्री बरकड़े ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य एवं जनकल्याण योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जन-स्वास्थ्य की दिशा में लगातार सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्री विनोद मार्को, श्री रमेश विश्वकर्मा और श्री संजय यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

RELATED POSTS

View all

view all