लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण हेतु 26 सितंबर से विशेष शिविर आयोजित

September 25, 2025 | by janmatnews.co.in

कटनी ……जिले के सेवानिवृत्‍त सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लंबित पेंशन प्रकरणों को जल्द से जल्द निपटाने के लिए जिला पेंशन कार्यालय द्वारा शुक्रवार 26 सितंबर से 30 सितंबर तक विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का मुख्य उद्देश्‍य ‘मिशन मोड’ में काम करते हुए सभी लंबित पेंशन मामलों का शत-प्रतिशत निराकरण करना है।

          जिला पेंशन अधिकारी नीतू गुप्‍ता ने जिले के सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों (डीडीओ) को तुरंत आईएफएमआईएस के माध्यम से पेंशन प्रकरण तैयार करने और सेवा पुस्तिका के साथ जिला पेंशन कार्यालय को भेजने का अनुरोध किया है। इसके अतिरिक्‍त, जो प्रकरण किन्हीं कारणों से निराकरण योग्य नहीं हैं, उनकी जानकारी भी कारण सहित तुरंत जिला पेंशन कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा है।

RELATED POSTS

View all

view all