कलेक्टर श्री सिंह ने स्कूली बच्चों को किया स्कूल बैग का वितरण
जबलपुर, 15 अक्टूबर, 2025
कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह ने ग्राम सुंदरपुर के पंचायत भवन में जन चौपाल के बाद पंचायत भवन परिसर में ही युवा सेवा संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्ट्रीट स्नेह स्कूल के बच्चों को स्कूली बैग वितरण किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक गहलोत सहित सभी संबंधित अधिकारी व संगठन के पदाधिकारी मौजूद थे। ग्राम सोनपुर पहुंचने पर वहां के नागरिक व स्कूली बच्चों ने कलेक्टर श्री सिंह का पुष्प भेंट कर स्वागत किया।
क्रमांक/4018/अक्टूबर-246/ उइके (फोटो)
स्वस्थ यकृत मिशन अंतर्गत एनएफएलडी, टीबी, सिकल सेल की स्क्रीनिंग एवं रिपोर्टिंग पर प्रशिक्षण संपन्न.
जबलपुर, 15 अक्टूबर, 2025
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार स्वस्थ्य यकृत मिशन के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के सभी निजी अस्पताल एवं नर्सिंग होम्स के मैनेजर, नर्सिंग स्टाफ और डाटा एंट्री ऑपरेटर को नॉन एल्कोहलिक फेटी लीवर डिसीज, टीबी, हेपेटाइटिस बी, सिकल सेल की स्क्रीनिंग तथा आईएचआईपी पोर्टल पर रिपोर्टिंग एवं प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विनीता उप्पल और एन सी डी नोडल अधिकारी डॉ सारिका दुबे ने दिया।
क्रमांक/4019/अक्टूबर-247/ जैन (फोटो)
