मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना से चार माह के बालक के हृदय की हुई सफल सर्जरी
October 17, 2025 | by janmatnews.co.in
जबलपुर….राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना से स्वीकृत राशि से दीक्षित कॉलोनी, दीनदयाल उपाध्याय वार्ड, जबलपुर निवासी पप्पू यादव के सुपुत्र चार माह के अधृत यादव के हृदय की सफल सर्जरी नारायणा हृदयालय मुंबई में की गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वाथ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्चे के हृदय रोग से पीड़ित होने की जानकारी प्राप्त होते ही जिला अस्पताल के विशेषज्ञों से परामर्श कर आवश्यक जांच कराई गई और मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना के तहत प्रकरण तैयार कर उसे नारायणा हृदयालय, मुम्बई रैफर किया गया, जहाँ 9 अक्टूबर को बालक की सफल सर्जरी की गई
RELATED POSTS
View all