एसडीएम एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों ने किया पटाखा दुकानों का निरीक्षण

October 18, 2025 | by janmatnews.co.in


जबलपुर/सिहोरा…….पटाखा दुकानों में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने कलेक्टर राघवेंद्र सिंह द्वारा दिये गये निर्देशानुसार एसडीएम एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों ने  शनिवार को शहपुरा, कुंडम, सिहोरा, पाटन, राँझी, सदर, गोराबाजार, खमरिया, घमापुर, कांचघर, गोलबाजार सहित जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान पटाखा व्यापारियों को लाइसेंस की शर्तों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिये गये तथा अग्नि सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी गई। निरीक्षण के दौरान पटाखा व्यापारियों के लाइसेंस एवं स्टॉक रजिस्टर की जाँच भी  की

RELATED POSTS

View all

view all