राष्ट्रीय एकता दिवस पर सिहोरा पुलिस द्वारा कार्यक्रम आयोजित

October 31, 2025 | by janmatnews.co.in

सिहोरा…  राष्ट्रीय एकता के पुरोधा लौह पुरूष भारत के प्रथम गृह मंत्री ’स्व. श्री सरदार वल्लभ भाई पटेल’ की जयंती को सिहोरा पुलिस द्वारा ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस’’ के रूप में मनाया गया।

थाना सिहोरा  में राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष में  रन फॉर यूनिटी का कार्यक्रम रखा गया कार्यक्रम  थाना परिसर से प्रारंभ होकर  पुराना बस स्टैंड, गोरी तिराहा, कुर्रे रोड दौड़ कर सभी को शपथ दिलाई गई कार्यक्रम में एसडीओपी आकांक्षा उपाध्याय थाना प्रभारी विपिन सिंह थाना सिहोरा पुलिस स्टाफ, पत्रकार बंधु,नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्य,एवं स्कूल के बच्चों ने भाग लिया

RELATED POSTS

View all

view all