मतदाताओं के फार्म शत प्रतिशत जमा हो जिलाध्यक्ष  शक्ति केन्द्रों की बैठक सिहोरा

November 23, 2025 | by janmatnews.co.in


सिहोरा- एसआईआर को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल ने सिहोरा विधानसभा के मंझगवा मंडल के 9 शक्ति केन्द्रों की बैठक ली तथा चल रहे कार्य की समीक्षा की बैठक में विधायक संतोष बरकडे,एसआईआर अभियान के जिला प्रभारी एंव उपाध्यक्ष अनुपम सराफ,महामंत्री राजेश दाहिया,मंडल अध्यक्ष पवन गुप्ता भी उपस्थित थे। जिलाध्यक्ष पटेल ने इस कार्य का शुभारंभ करते हुए कहा कि उक्त महत्वपूर्ण कार्य को आप सभी अति गम्भीरता से ले एवं अपने अपने वार्ड में घर घर जा कर एसआईआर के फार्म भरवाये,जिन परिवारों में नई बहू आई है उनकी जानकारी 2003 की मतदाता सूची से प्राप्त करे और उनका भी पत्रक भरे । तथा अभी तक के कार्य की प्रगति की भी जानकारी ली उन्होंने बूथ अध्यक्षों,बीएलए-2 की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के सभी पात्र एवं वास्तविक मतदाताओं के फॉर्म निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत जमा हों, यह संगठन की प्राथमिकता है, जिसे सभी कार्यकर्ता सुनिश्चित करें। इसके अलावा फनवानी,कुम्ही,खिरहनी, खितौला खम्परिया आदि के शक्ति केन्द्रों में भी बैठक आयोजित की गई।इस अवसर पर मंडल पदाधिकारी,शक्ति केन्द्र प्रभारी एंव कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED POSTS

View all

view all