एक पहल शक्ति से सुरक्षा की ओर सामुदायिक पुलिस योजना ‘सृजन’ का शुभारंभ

December 18, 2025 | by janmatnews.co.in


जबलपुर….पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देश पर जबलपुर पुलिस एवं जनसाहस सामाजिक संस्था की संयुक्त पहल अंतर्गत किशोर सशक्तिकरण सामुदायिक पुलिस कार्यक्रम ‘सृजन’ का शुभारंभ आज दिनांक 18-12-2025 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 2 सुश्री पल्लवी शुक्ला, सीएसपी अधारताल सुश्री राजेश्वरी कौरव एवं रक्षित निरीक्षक श्री जयप्रकाश आर्य की उपस्थिति में शासकीय वरिष्ठ बुनियादी हाईस्कूल पनागर में आयोजित किया गया। ‘सृजन’ कार्यक्रम 18 दिसम्बर 2025 से 2 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों द्वारा ’सृजन’ कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए इसे समाज के सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुये प्रतिभागियों को कार्यक्रम से जुड़ी गतिविधियों एवं भावी कार्ययोजना की जानकारी प्रदान की गई। टीओटी प्रशिक्षक उप निरीक्षक सुनीता पंच एवं उनकी टीम द्वारा किशोरों को जागरूक, सशक्त, आत्मनिर्भर, सामाजिक सहभागिता, सकारात्मक सोच एवं जिम्मेदार नागरिक बनने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम ‘सृजन’ सामुदायिक सहभागिता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक प्रभावी पहल है, जिसके माध्यम से पुलिस एवं समाज के बीच विश्वास एवं सहयोग को और मजबूत किया जा रहा है। जबलपुर पुलिस द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ते हुए सामाजिक उत्थान एवं जनजागरूकता के प्रयास निरंतर जारी हैं।

RELATED POSTS

View all

view all