जिला पंचायत सदस्य के पुत्र के खेत मै दबंगो ने लगाई आग़
April 26, 2024 | by janmatnews.co.in
जबलपुर…. सिलौंडी चौकी के अंतर्गत नेगई निवासी दबंग रामलाल काछी ने जिला पंचायत सदस्य के पुत्र के सागौन के खेत में आग लगा दी जिसके कारण लभगभ 1600 पौधे सागौन के पूरी तरह जलकर खाक हो गये । जिसमें लगभग 15 से 20 लाख का नुकसान हुआ । पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँचकर मामले की जाँच शुरू कर दी । पुलिस ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय ने आज सुबह मेरे फार्म हाउस के कर्मचारी ने फोन कर बताया कि मे आवेदन में बताया कि रामलाल काछी ने सागौन के खेत में कब्जा करने के उद्देश्य से सागौन के खेत में आग लगा दी । जिसके कारण मेरा 15से 20लाख का नुकसान हुआ ।दबंग भूमाफिया रामलाल काछी ने मेरे पुत्र के नाम 2 एकड़ जमीन एवँ सरकरी 10 एकड़ पर अवैध कब्जा किया हुआ । नेगई में अनेक जगह में जमीन में कब्जा ,सरकारी जगह में बाउंड्री एवँ बोर किया है । उसके नाम पर कोई जमीन नहीं है । प्रशासन ने अनेक बार बेदखली की करवाई भी किया है । प्रशासन की सख्ती नही होने से उसकें हौसले बुलंद है । ग्रामीणों में आक्रोश है, जब यह जनप्रतिनिधि के साथ ऐसा कर सकता है तो फिर जनता के साथ तो आसानी से कर सकता है । पुलिस ने मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दीं ।लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि दबंग भूमाफिया ने जो सरकारी बा गैर सरकारी जमीनों मे कब्ज़ा कर रखा है उसे कब्ज़ा मुक़्त कराया जाये, और आग़ लगने से जिला पंचायत सदस्य को जो हानि का सामना करना पड़ा है उसकी पूर्ति जल्द से जल्द दीलाने कि कृपा करें और अपराधी क़ो कड़ी से कड़ी सजा मिले, यदि प्रशासन मौन बैठा रहता है तो ग्राम वासियों द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा
RELATED POSTS
View all