एनवीडीए द्वारा आरबीसी में छोड़ा जा रहा है 10 क्यूमेक पानी

May 1, 2024 | by janmatnews.co.in


जबलपुर…कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना ने विगत दिन जिले में पेयजल समस्या के निदान के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए थे। जिसके तारतम्य में एनवीडीए के अधिकारियों द्वारा राइट बैंक कैनाल में 21 से तारीख से 10 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है। उसके पहले 5 क्यूमेक पानी छोड़ा जाता था। इस पानी का उपयोग नगर निगम जबलपुर भी कर रहा है। साथ ही यह पानी हिरन नदी में जाता है, जिससे सिहोरा के आसपास के क्षेत्र रिचार्ज होता है और हरगढ़ तथा सिहोरा आदि क्षेत्रों में पानी की समस्या का समाधान किया जा रहा है

RELATED POSTS

View all

view all