सामुदायिक भवन बन गया गेहूं की गोदाम

May 8, 2024 | by janmatnews.co.in


सिहोरा…जनपद पंचायत सिहोरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत टिकरिया पुरानी गांव में शासकीय राशि से आम नागरिकों के धार्मिक सामाजिक कार्यों के उपयोग के लिए बना समुदायिक भवन सरपंच की सहमति से कई व्यापारियों व किसानों के लिए गेहूं का गोदाम बन गया इस सामुदायिक भवन में बड़ी मात्रा मे गेहूं भंडारित की गई है जिसे लोड कर खरीदी केदो में पहुंचाया जा रहा है वीडियो में स्पष्ट रूप से ग्राम पंचायत टिकरिया पुरानी के सरपंच संजय सिंह राजपूत कह रहे हैं की यह गेहूं का भंडारण मेरी सहमति से हुआ है मेरे लोगों ने यहां गेहूं रखी है जो अब उठाई जा रही है इस पूरे मामले की शिकायत पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती वंदना पटेल ने जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना सिहोरा एसडीएम रूपेश सिंघई जनपद पंचायत सिहोरा के सीईओ जितेंद्र गुप्ता से वीडियो भेज कर मामले की शिकायत कर जांच की मांग की है

RELATED POSTS

View all

view all