शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक संपन्न

May 11, 2024 | by janmatnews.co.in


जबलपुर..स्कूल शिक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करने शिक्षा विभाग के जिले के सभी अधिकारियों की मॉडल बैठक मॉडल स्कूल में संपन्न हुई। जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई इस बैठक में जिला परियोजना समन्वयक योगेश शर्मा भी मौजूद थे।
बैठक में प्रमुख रूप से परीक्षा परिणाम, स्थापना सबन्धी प्रकरण, न्यायालयीन प्रकरण, छात्रवृत्ति संबंधी प्रकरण, मान्यता प्रकरण एवं सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा की गई। जिला शिक्षा अधिकारी ने विभाग के सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि किसी भी स्तर पर कोई प्रकरण लंबित न रहे तथा शिक्षकों, विद्यार्थियों और उनके पालकों को कोई कठिनाई न हो। उन्होंने विद्यालय खुलने के पूर्व सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा शाला भवनों की मरम्मत के कार्य समय पूर्व करा लेने के निर्देश भी दिये।
बैठक में सहायक संचालक आर के बधान, परीक्षा प्रभारी अरविंद अग्रवाल, सभी शालाओं के प्राचार्य तथा सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक, ब्लॉक एकेडमिक कोऑर्डिनेटर, जनशिक्षक एवं सहायक परियोजना समन्वयक उपस्थित रहे।

RELATED POSTS

View all

view all