4 माह में 56 शिविर आयोजित

May 12, 2024 | by janmatnews.co.in

जबलपुर।जिले में प्रति माह की 9 व 15 तारीख को शिविर आयोजित कर गर्भवती महिलाओ की शासकीय और निजी चिकित्सकों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर जांच की जाती है। इसके लिए 4 माह की अवधि में ही कुल 56 शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में 2 हजार 454 महिलाओं का परीक्षण करते हुए 550 जोखिम वाले रोगियों का उचित उपचार हेतु चिन्हांकन किया गया। जिसमे से 118 रोगी उच्चतम जाँच हेतु रिफर किए गए। साथ ही 387 हाई रिस्क चिन्हित की गई गर्भवती महिलाओ को संभावित प्रसव तिथि से एक सप्ताह पूर्व जिला चिकित्सालय में भर्ती कर विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में रखा जाएगा।

RELATED POSTS

View all

view all