स्वास्थ्य विभाग का मानवीय चेहरा आया सामना स्वास्थ्य विभाग ने दिखाई तत्परता
May 16, 2024 | by janmatnews.co.in
कटनी/ स्लीमनाबाद ,.. जीवन का एक अहम हिस्सा स्वास्थ्य और उसके लिए जगह जगह स्वास्थ्य केंद्र खोले गए है स्लीमनाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एक ऐसा मामला जो स्वास्थ्य विभाग का मानवीय चेहरा दिखता है जी हां एक महिला सुमन गोंड जो की बहोरीबंद से कटनी की ओर जा रही एक बस में उपचार के लिए कटनी जिला चिकित्सालय जा रही थी महिला गर्भ वती थी जैसे ही बस स्लीमनाबाद भेड़ा टेक के समीपस्थ पहुंची महिला के पेट में दर्द बढ़ गया और डिलीवरी हो गई इस बात की खबर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टर शिवम दुबे को लगी आनन फानन तत्परता दिखाते हुए उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से पूरा स्वास्थ्य अमला बस की तरफ रवाना किया खुद भी वहा पहुंचे मां और बच्चे को पूरी तरह स्वास्थ्य लाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्लीमनाबाद में भर्ती किया डॉक्टर शिवम दुबे ने बताया की आज दोपहर के समय महिला अपने प्रसव के लिए कटनी जा रही थी तभी भेड़ा टेक के पास पेट की तकलीफ तेज हो गई और सुमन ने एक सुंदर बेटी को जन्म दिया सुमन के साथ उनके परिजन के रूप में कोई नही था वो अकेली थी ऐसी स्तिथि में जो संभव प्रयास बना पूरे स्वास्थ्य अमले ने किया साथ ही उसे पूरी तरह स्वास्थ्य लाकर अस्पताल में भर्ती किया गया है

RELATED POSTS
View all