11 July 2026

कलेक्टर श्री प्रसाद ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा बैठक मे अधिकारियों को दिए निर्देश

0

कटनी (17 मई ) – कटनी कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ने बिजली अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पर विशेष फोकस रखें एवं यह सुनिश्चित करें कि विद्युत आपूर्ति निर्बाध रूप से हो। उन्होंने किसानों को निर्धारित समयावधि तक गुणवत्तापरक विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की हिदायत देते हुए ग्रामीण क्षेत्र में सतत बिजली आपूर्ति पर ध्यान देने की हिदायत दी।

            कलेक्टर श्री प्रसाद ने कहा कि बिगड़े और पात्र ट्रांसफार्मर को तत्काल बदलने की कार्यवाही की जाय । इस मामले में सुधार करके संतुष्टि का स्तर बढाया जाये। दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत समस्या न हो, जहाँ से विद्युत व्यवधान की सूचना मिलें तत्काल टीम भेजकर विद्युत आपूति सुचारू बनायें। कलेक्टर ने विद्युत लाइनों में बार-बार आ रही ट्रिपिंग और लो – वोल्टेज की भी समीक्षा कर  उसके सुधार के निर्देश दियें।

बड़वारा में लो -वोल्टेज के मामलें का निराकरण

            कलेक्टर श्री प्रसाद ने  ग्रामीण क्षेत्र में सुगम विद्युत आपूर्ति पर विशेष ध्यान देने की हिदायत देते हुए कहा कि बड़वारा क्षेत्र में और इसके आस-पास लगे गावों में आये दिन उपभोक्ताओं को कम वोल्टेज प्राप्त होने की शिकायतें मिल रही हैं। लो-वोल्टेज की समस्या के निराकरण हेतु कलेक्टर ने बिजली विभाग के अधिकारीयों से बैठक में सुझाव मांगा। बैठक में बताया गया कि 5 सब स्टेशन और 65 किलोमीटर की फीडर होने की वजह से बड़वारा बड़वारा क्षेत्र के करीब 22 बिजली उपभोक्ताओं और करीब 150 औद्योगिक इकाईयों को कम वोल्टेज प्राप्त होता है।

            कलेक्टर श्री प्रसाद ने निर्देशित किया कि इस समस्या से ग्रामीणों कों निजात दिलाने देवरी हटाई, नन्हवारा सेझा या अन्य किसी उपयुक्त स्थान पर 132 के.व्ही. विद्युत सब स्टेशन बनाने का प्रस्ताव शासन को भेंजें। कलेक्टर ने कहा कि बिजली अधिकारी जल्दी ही प्रस्तावित विद्युत उपकेन्द्र के निर्माण के लिए भूमि चिन्हित कर अवगत कराए ताकि भूमि आवंटन की कार्यवाही तत्परता से की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *