खरीदी केंद्र के बाहर खड़े 22 ट्रैक्टर की बैटरी चोरी ढकरवाह

December 29, 2023 | by janmatnews.co.in

Screenshot_2023-12-29-10-37-48-71_40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12.jpg

सिहोरा  मझगवां के ढकरवाह के धान खरीदी केंद्र के बाहर खड़े 22 ट्रैक्टरों की बैटरियां चोरी हो गई। बुधवार देर रात हुई वारदात की जानकारी गुरुवार सुबह ट्रैक्टर मालिक किसानों को लगी, तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। सूचना मिलते ही मझगवां पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में जांच व चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया, तब किसानों का आक्रोश शांत हुआ

पुलिस ने बताया कि ढकरवाह में बैस वेयरहाउस है। इसमें प्राथमिक कृषि एवं साख सहकारी समिति फनवानी के धान की खरीदी हो रही है। बुधवार को अलग-अलग गांवों के चंचल सिंह, मुन्नालाल, सुरेंद्र पटेल, राममिलन लोधी, पंकज पटेल, कमलेश साहू, सत्येंद्र पटेल,

चोरी के बारे में जानकारी देते किसान।

कमलेश साहू, सत्येंद्र पटेल, डॉ. दिनेश पटेल, सुशील पटेल, अरविंद पटेल, सतीश पटेल, अंकित पटेल, ज्ञान चंद्र श्रीवास, अंकित पटेल, अनंत राम दहिया, दीनानाथ पटेल, गिराती लोधी, शुभम पटेल, राकेश तिवारी, जितेंद्र पटेल, रोहित पटेल, दीपक पटेल ट्रैक्टर ट्रॉली में धान

लोड कर वहां पहुंचे। वेयरहाउस में कुछ काम होने के कारण खरीदी नहीं की जा सकी

इस कारण किसान ट्रैक्टर वहीं छोड़कर घर चले गए। इस दौरान सभी ट्रैक्टरों की बैटरियां गायब हो गई चोरी गई बैटरियों की कीमत दो लाख रुपए बताई जा रही है।

RELATED POSTS

View all

view all