फिर दिखा स्लीमनाबाद स्वास्थ्य विभाग का मानवीय चेहरा

June 2, 2024 | by janmatnews.co.in

IMG-20240602-WA0287.jpg

कटनी /स्लीमनाबाद ….. मामले की बात करे तो मामला कटनी जिले के स्लीमनाबाद का है जहा एक हाई रिस्क जुगनू कोल नामक महिला गर्भवती थी महिला को कुछ दिनो पूर्व स्लीमनाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से कटनी जिला चिकित्सालय रिफर किया गया था कटनी से महिला को जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया था लेकिन महिला ने अपनी हालत को गंभीरता से नही लिया और बस में बैठकर अपने घर स्लीमनाबाद आ गई इस बात की खबर जैसे ही स्लीमनाबाद में पदस्थ डॉक्टर शिवम दुबे को लगी वो पुलिस को सूचना देते हुए पुलिस की मदद के साथ अपने अमले के साथ जुगुनू कोल के घर कल देर रात 12 बजे पहुंचे महिला को समझाइश दी गई उस की गंभीर हालत के बारे में महिला को बताया गया बड़ी देर की समझाइश के बाद महिला अस्पताल जाने को तैयार हुई फिर एक बार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टर शिवम दुबे का मानवीय चेहरा सामने आया डॉक्टर श्री दुबे जुगुनू कोल नामक महिला को अपने वाहन में रात 12 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्लीमनाबाद लेकर आए रात में ही महिला का उपचार प्रारंभ किया इसके बाद आज सुबह महिला को 108 एंबुलेंस से कटनी जिला चिकित्सालय भेजा गया महिला अब पूरी तरह स्वास्थ्य बताई जा रही है
इनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका रही
इस पूरे मामले में स्लीमनाबाद में पदस्थ डॉक्टर शिवम दुबे आशा कार्यकर्ता सुपारबाइजर आंगन बाड़ी कार्यकर्ता सहित स्लीमनाबाद थाना प्रभारी के सहयोग से एएसआई केशव दुबे सहित पुलिस स्टाफ स्वास्थ्य अमला मौजूद रहा

RELATED POSTS

View all

view all