सी एम राइस सिहोरा में प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया


सिहोरा…. स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देशों की परिपालन में सिहोरा में स्कूल चले हैं अभियान का शुभारंभ शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन नगर पालिका अध्यक्ष संध्या दिलीप दुबे,जनपद अध्यक्ष रश्मि महेंद्र अग्निहोत्री,एसडीएम रूपेश सिंघई,सहायक संचालक ए के धुर्वे,प्राचार्य सी एम राइस अशोक उपाध्याय,बीआरसी ब्रजेश श्रीवास्तव,उप प्राचार्य शैलेश मिश्रा, रवि मिश्रा नरेंद्र दुबे, अमित जैन की उपस्थिति में मनाया गया।
प्रवेश उत्सव के दौरान स्कूल पहुंचने वाले बच्चों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। रोली चंदन और माला पहनकर स्कूल में प्रवेश कराया गया साथ ही उन्हें पाठ पुस्तकों का वितरण किया गया। उद्बोधन कार्यक्रम में सी एम राइस प्राचार्य अशोक कुमार उपाध्याय ने तीन दिनों तक मनाए जाने वाले प्रवेश उत्सव की जानकारी दी गई साथ ही शासन की योजनाओं की छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को जानकारी प्रदान की गई।

