सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्लीमनाबाद में लगा स्वास्थ्य मेला

June 26, 2024 | by janmatnews.co.in

           हाई रिस्क महिलाओं को दी सलाह
कटनी/ स्लीमनाबाद ….. जिले के स्लीमनाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ मुख्य चिकित्सक शिवम दुबे के द्वारा प्रधान मंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के अंतर्गत मेला आयोजित किया गया मेले में हाई रिस्क महिलाओं की जांच की गई जांच के लिए स्त्री रोग स्पेशलिस्ट डॉक्टर हर्षिता पांडे जिला चिकित्सालय कटनी ने अपनी उपस्तिथि दर्ज कराई पूरे मेले में विगत दिवस 109 महिलाओ की जांच की गई डॉक्टर शिवम दुबे ने बताया की हाई रिस्क महिलाओं के प्रति में और मेरा स्टाफ पूरी तरह तैनात रहेगा हर वो संभव प्रयास किया जायेगा जिससे उन्हें अच्छा और समुचित उपचार मिल सके हाई रिस्क महिलाओं को समझाइश देते हुए डॉक्टर दुबे ने कहा की गर्भवती महिलाओ को ज्यादातर हरी सब्जियों का सेवन करना है साथ ही फल फूलों का नियमित सेवन करते रहना है गुण के सेवन से आयरन की मात्रा में वृद्धि होगी इसलिए गुण के लड्डू आवश्यक रूप से खाय अस्पताल से मिली आयरन की गोलियों का सेवन भी करते रहे आयरन की दवाई के बाद हल्की खटाई का सेवन करे जिससे पेट में आयरन का ब्लड में जल्दी रिसाव होता है साथ ही डॉक्टर दुबे ने कहा की हाई रिस्क महिलाओं को समय रहते जिला कलेक्टर कटनी के द्वारा बनाए गए बर्थ वेटिंग रूम में भर्ती होना है जिससे सही समय पर उपचार मिल सके और जच्चा बच्चा स्वास्थ्य रहे साथ ही डॉक्टर ने बताया की इसी प्रकार का मेला हर माह की 9 तारीक एवं 25 तारीख को आयोजित होगा प्रत्येक मेले में आपको कटनी से जिला चिकित्सालय के डॉक्टर स्लीमनाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही मिलेंगे जिससे आपकी परेशानियां कम होगी साथ ही आपको उचित उपचार मिलता रहेगा

RELATED POSTS

View all

view all