सिहोरा – भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा की तिथि निश्चित होते ही खितौला में भक्तों के मध्य हर्षोल्लास का वातावरण बन गया है ।शनिवार को अयोध्या से आए अक्षत के कलश की भव्य अक्षत कलश यात्रा खितौला नगर में निकाली गई जिसमे सैकड़ो की संख्या में माताओं और बच्चियों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।यह यात्रा ढेलाराम मंदिर से खितौला फाटक,बस स्टैंड होती हुई राधा कृष्ण मंदिर में समाप्त हुई।सभी नगरवासियों ने आने वाले 1 जनवरी से 22 जनवरी तक के दिन को धार्मिक में बनाने का संकल्प लिया। शनिवार को पूर्व की घोषणा के अनुसार खितौला के ढेला राम मंदिर प्रांगण से भव्य अक्षत कलश यात्रा प्रारंभ हुई। कलश यात्रा में छोटी-छोटी बच्चियों से लेकर वृद्ध माता तक ने अपने सिर में कलश को धारण करते हुए जय श्री राम के उद्घोष किए।आयोजन समिति ने राह में पढ़ने वाले प्रत्येक मंदिर का पूजन किया और संकल्प लिया कि वह अयोध्या नहीं जा सकते लेकिन अपने नगर को ही अयोध्या बना देंगे।

RELATED POSTS
View all