अविवादित नामांतरण व बंटवारा के प्रकरणों का तत्‍परता से हुआ निराकरण

July 5, 2024 | by janmatnews.co.in

Screenshot_2024-07-05-19-37-16-19_e307a3f9df9f380ebaf106e1dc980bb6.jpg

    कमिश्‍नर व कलेक्‍टर ने किया राजस्‍व शिविर का निरीक्षण
जबलपुर….प्रशासन को जनोन्‍मुखी बनाने तथा नागरिकों को संवेदनशील और जवाबदेह प्रशासन देने की मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप राजस्‍व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने निर्देश दिये थे कि राजस्‍व प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में सुनिश्चित हो जाये। जिससे आम जन को परेशानी न हो। इसी तारतम्‍य में कलेक्‍टर श्री दीपक सक्‍सेना ने जिले में दो दिवसीय राजस्‍व शिविरों का आयोजन की कार्ययोजना तैयार की।
कमिश्नर श्री अभय वर्मा और कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना ने आज तहसील जबलपुर में जाकर राजस्व शिविर की गतिविधियों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने आवेदको से चर्चा भी की और पूछा कि कोई दलाल आपके कार्य के लिए पैसे तो नहीं ले रहे हैं। इसके साथ ही उनके समस्याओं को पूछा। शिविर में उन्होंने एसडीएम और तहसीलदार से अविवादित नामांतरण व बटवारा के प्रकरणों की जानकारी ली। जिसमें बताया गया कि तहसील जबलपुर में आज 289 प्रकरणों में से 144 प्रकरणों का निराकरण कर दिया गया है। कमिश्नर श्री वर्मा और कलेक्टर श्री सक्सेना ने आवेदकों को उनके निराकृत प्रकरण की कॉपी प्रदान किया। कमिश्नर श्री वर्मा ने कहा कि पटवारी रिपोर्ट समय पर आ जाने से राजस्व प्रकरणों के निराकरण में देरी नहीं होगी।साथ ही कहा कि प्रकरण संबंधी जो इश्तिहार है, उसका प्रकाशन हो जाना चाहिए, नक्शा संशोधन भी समय पर हो जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरण चूंकि आमजन से संबंधित रहता है अतः इस दिशा में प्राथमिकता से कार्य करें जिससे उन्हें प्रकरणों को सुलझाने के लिए भटकना न पड़े।

RELATED POSTS

View all

view all