12 July 2026

प्रशासन ने तेवरी पहुंच भुट्टे की दुकानों को गाइडलाइन के आधार पर कराया नेशनल हाईवे से पीछे

0
IMG-20240708-WA0340.jpg


कटनी /स्लीमनाबाद ….. मामला कटनी जिले की ग्राम पंचायत तेवरी का है जहां के भुट्टे पूरे जिले में प्रसिद्ध है नेशनल हाईवे के किनारे किनारे तेवरी ग्राम पंचायत के दोनो तरफ दो दो किलोमीटर में भुट्टे की दुकानें सजाई जाती है लेकिन दुकानें गाइडलाइन के आधार पर ना हो तो दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है दुकानें सड़क के बहुत किनारे से लगी थी जिसकी सूचना क्षेत्रीय प्रशासन को लगी तो मौके पर एसडीएम बहोरीबंद तहसीलदार स्लीमनाबाद नायब तहसीलदार स्लीमनाबाद थाना प्रभारी स्लीमनाबाद सहित राजस्व अमला पहुंचा भुट्टे की दुकान वाले व्यापारियों को समझाइश दी गई साथ ही गाइड लाइन के आधार पर दुकानें लगाने के लिए भुट्टे व्यापारियों को प्रेरित किया गया जिससे दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके साथ ही थाना प्रभारी स्लीमनाबाद अखिलेश दहिया ने सख्त लहजे में कहा की ये जो भी दुकानें लगाई गई है इन्हे नेशनल हाइवे की गाइडलाइन के आधार पर लगाए अन्यथा खाली मैदान में जाकर लगाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *