मझौली रोड पर हादसा किसान की मौत

December 31, 2023 | by janmatnews.co.in

सिहोरा-मझौली रोड पर कनाड़ी नदी के पुल पर हादसा

सिहोरा-मझौली रोड पर शनिवार दोपहर साइकिल और मोटरसाइकिल के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में साइकिल सवार किसान और मोटरसाइकिल में सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को इलाज के लिए सिहोरा अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान किसान की मौत हो गई, वही मोटरसाइकिल सवार दोनों घायलों को चिकित्सकों ने मेडिकल रेफर कर दिया।

पुलिस से हासिल जानकारी के मुताबिक सिहोरा के वार्ड क्रमांक 6 चोपड़ा मोहल्ला निवासी किसान जगदीश चक्रवर्ती (52) शनिवार को साइकिल से खेत गए थे। दोपहर करीब 12:30 बजे के लगभग वह साइकिल से खेत से अपने घर लौट रहे थे। सिहोरा मझौली रोड पर कनाड़ी नदी के पुल के पास वह जैसे ही पहुंचे इस समय सिहोरा तरफ से तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई।

किसान को सर में आई गंभीर चोटें, इलाज के दौरान
टक्कर होने के बाद तीनों घायल सड़क पर ही पड़े रहे। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से सिविल अस्पताल पहुंचाया। सिर में गंभीर चोट आने से किसान जगदीश चक्रवर्ती ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वही मोटरसाइकिल सवार जावेद और उसके साथी को चोटें आने पर प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया

RELATED POSTS

View all

view all