4 माह की सीईओ का पद खाली

January 6, 2024 | by janmatnews.co.in


सहायक यंत्री के भरोसे जनपद
पंचायत
प्रभावित हो रही शासकीय योजनाएं

सिहोरा…..जबलपुर जिले के अधीन जनपद पंचायत सिहोरा के अंतर्गत आने वाली 60 ग्राम पंचायत के डेढ़ सौ गांव की
जनपद पंचायत के सीईओ का पद पिछले चार महीने से खाली पड़ा हुआ है उक्त खाली पद पर शासकीय कार्यालीन व्यवस्था के अनुसार इसकी जवावदारी
सहायक यंत्री को सौंपी गई है
जिसके चलते हितग्राही मूलक योजना प्रभावित हो रही हैं वहीं अनेक शासकीय जांच निर्माण कार्य व विकास कार्यों की फाइल रूकी पड़ी हुई है और जनपद पंचायत का कार्यालय बिना राजा फौज की तरह संचालित हो रहा है जमकर लेनदेन किया जा रहा है योजना प्रभारी बिना लेनदेन के आम जनमानस का कार्य नहीं कर रहे हैं वहीं प्रभारी जनपद सीईओ द्वारा अधीनस्थ पंचायत क्षेत्र का निरीक्षण न
करने के कारण ग्राम पंचायत में ताला लटके रहते हैं और आम जनमानस परेशान होते रहते हैं वहीं शासन की प्राथमिकता में शामिल अनेक विकास कार्य आधे अधूरे पड़े हुए हैं निर्माण कार्य का मूल्यांकन व कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र भी रुके पड़े हैं अनेक शिकायत व जांच लंबित पड़ी हुई है इस संबंध में जनसेवा समिति के एडवोकेट राकेश पाठक एडवोकेट दीपक तिवारी गनपत सिंह चौहान पूर्व जनपद सदस्य मनीष पटेल ने बताया की शीघ्र ही जनपद पंचायत सिहोरा में जनपद सीईओ की नियुक्ति के संबंध में मध्य प्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री पहलाद पटेल एवं जिले के कलेक्टर से मिलकर चर्चा की जावेगी
स्मरण रहे की जनपद पंचायत सिहोरा में पदस्थ रहे सीईओ बसंत तिवारी का अगस्त माह में सांईखेड़ा स्थानांतरण होने के बाद से यह रिक्त पद सहायक यंत्री जितेंद्र गुप्ता संभाल रहे हैं जिस कारण आम जनमानस को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है और जिम्मेदार अधिकारी इस और ध्यान नहीं दे रहे वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत की सामान्य सभा व अन्य बैठकों में पारित प्रस्ताव को भी कार्य रूप में पर्णित नहीं किया जा रहा है जिससे जनपद सदस्यों के मन मे
रोष व्याप्त है

RELATED POSTS

View all

view all