विवादित छपरा का सीमांकन कार्य शांतिपूर्ण हुआ संपन्न राजस्व अमला के साथ भारी संख्या में मौजूद रहा पुलिस बल
July 28, 2024 | by janmatnews.co.in
कटनी/ स्लीमनाबाद ….जिले की ग्राम पंचायत छपरा जहा हनुमान मंदिर से लगी जमीन जिसका पूर्व से विवाद चला आ रहा है उसका सीमांकन आज शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ गौरतलब हो की कुछ दिवस पूर्व इस पूरे मामले को लेकर छपरा सरपंच पति से मार पीट का मामला प्रकाश में आया था उसके बाद विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने अपनी आवाज बुलंद की थी और सामूहिक हनुमान चालीसा के साथ प्रदर्शन किया था उस प्रदर्शन में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने दो दिनों का अल्टीमेटम प्रशासन को सोपा था जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया और मंदिर की जमीन का सीमांकन सुनिश्चित किया गया और उस जमीन का सीमांकन राजस्व अमला के समक्ष भारी पुलिस बल की मोजुदगी में हुआ सीमांकन शांति पूर्ण संपन्न हुआ स्लीमनाबाद तहसीलदार सारिका रावत ने बताया की आज सीमांकन की कार्यवाही की गई है सीमांकन करके चिन्हित किया गया है आगामी कार्यवाही विधि अनुसार सुनिश्चित की जायेगी

RELATED POSTS
View all