विकसित और समृद्ध भारत के लिए लोगों को जाग्रत करेगी तिरंगा यात्रा-आशीष दुबे

सिहोरा नगर एंव ग्रामीण मंडल में निकली तिरंगा यात्रा
सिहोरा…. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा यात्रा विकसित भारत और समृद्ध भारत के लिए लोगों को जाग्रत करेगी हम सभी अपने घरों प्रतिष्ठान में तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय भावना का परिचय देकर देश को मजबूती प्रदान करें। उक्ताशय के विचार तिरंगा यात्रा में सिहोरा विधानसभा पहुंचे आशीष दुबे सांसद ने पुराना बस स्टैंड में आयोजित आभार कार्यक्रम में व्यक्त किए। इसके पहले तिरंगा यात्रा विधायक संतोष बरकडे, जिलाध्यक्ष रानू तिवारी,ग्रामीण मंडल गोसलपुर के गाधीग्रांम में पूज्य महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रारम्भ हुई। यहां पर जिला पंचायत सदस्य मोनू बघेल, जिला भाजपा उपाध्यक्ष पुष्पराज सिंह बघेल आदि ने पुष्प वर्षा कर यात्रा को आगे रवाना किया।
पहरेवा से प्रारम्भ हुई तिरंगा यात्रा सांसद,विधायक, ग्रामीण जिलाध्यक्ष,नगर पालिका अध्यक्ष संध्या दुबे,जनपद पंचायत अध्यक्ष रश्मि मनेन्द्र अग्निहोत्री,पूर्व विधायक दिलीप दुबे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजा मोर,जिला महामंत्री राजेश दाहिया,जिला उपाध्यक्ष संदीप शुक्ला, आशीष पटेल,भाजयुमो जिला अध्यक्ष राजमणि सिंह बघेल,प्रचार मंत्री अनुपम सराफ,नगर मंडल अध्यक्ष अंकित तिवारी यात्रा संयोजक सहित अनेक लोगो की उपस्थिति में प्रारम्भ हुई तिरंगा यात्रा में शामिल सेकंडों लोग दोपहिया चार पहिया वाहन में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हाथों में लेकर राष्ट्रीय भावना से ओत प्रोत भारत माता की जय के नारे लगाते चल रहे। विधायक संतोष बरकडे ने कहा सभी आजादी के अमृत महोत्सव पर तीन दिन तक घर घर में तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपने प्रेम को प्रदर्शित करें। जिला अध्यक्ष रानू तिवारी ने कहा क्षेत्र में दो तिरंगा यात्रा निकाली गई है जिसमें लोगों का उत्साह देखते बन रहा यह यात्रा निश्चित रुप से भारत को जोड़ने का काम करेगी।
जगह जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
खितौला बाजार,बाबाताल, हरदौल मंदिर, झंडा बाजार, आजाद चौक,स्टेट बैंक तिराहा आदि स्थानों से होकर निकली यात्रा का नगर उपनगर के अनेक स्थानों पर बच्चों महिलाओं, युवतियों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।
पुलिस विभाग ने भी निकाली यात्रा
बाबा ताल से सिहोरा थाना प्रभारी विपिन सिंह ने समस्त पुलिस बल के साथ वाइक एंव अन्य वाहनों में तिरंगा बांधकर तिरंगा यात्रा में सहभागिता कर देश के प्रति विभाग की राष्ट्रीय भावना को प्रदर्शित किया।वन परिक्षेत्र से रेन्जर जगन्नाथ दास पटेल,सब जेल से जेलर दिलीप नायक भी सम्मिलित हुए पुलिस।
इनकी रही उपस्थिति
पार्षद बेबी पाल, रीता शुक्ला, महिला मोर्चा अध्यक्ष अलका गर्ग,के के दुबे सरपंच,पलाश दुबे,आयूष सेठी,धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर,विनय असाटी, अरुण जैन, शिशिर पांडे, मंडल अध्यक्ष दिलीप पटेल,सरपंच के के दुबे,माधव मिश्रा,विनय जैन, सारिका साहू, राजा ठाकुर, अखलेश बैरागी, एकता ठाकुर,अभिषेक परौहा, रत्नेश दुबे, सुग्रीव श्रीवास, कुमार नीरज सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

