राजीव जी की जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन

August 20, 2024 | by janmatnews.co.in

सिहोरा। भारत रत्न कंप्यूटर क्रांति के जनक पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी 80वीं जयंती के उपलक्ष में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के नेतत्व में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम ब्लाक अध्यक्ष बिहारी पटेल की अध्यक्षता में अमोल चौरसिया के मुख्य आतिथ्य में बाबा कुरैशी,आलोक पांडे,राजेश पटेल,पवन सोनी,मंसूर मंसूरी के विशिष्ठ आतिथ्य में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी कांग्रेस जनों ने राजीव जी के चित्र पर माल्यार्पण किया एवं पुष्पांजलि अर्पित की।
अमोल चौरसिया ने अपने उद्बोधन में को युवा शक्ति का प्रतीक बतलाते हुए, देश को उनके बतलाए रास्ते पर चलने का मार्ग बतलाया।
बाबा कुरैशी ने अपने उद्बोधन में कहा कि, राजीव गांधी ने देश में वोट डालने की उम्र 18 वर्ष करके युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनाया।

कार्यक्रम में शिव कुमार गर्ग पवन सोनी,बिट्टू खान,शंकर वंसकार,अजीत विश्वकर्मा सहित अनेकों कांग्रेस जन उपलब्ध थे।

RELATED POSTS

View all

view all