लार्वा बिनष्टीकरण के साथ जागरूकता आयोजन

September 2, 2024 | by janmatnews.co.in

फीवर सर्वे करने घर घर पहुंच रही स्वास्थ्य टीम
सिहोरा/गोसलपुर …. जबलपुर जिले के अंतर्गत सिहोरा तहसील में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोसलपुर में मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार इस माह में बढ़ते मच्छरों के प्रकोप से मच्छर जनित बीमारियां जैसे डेंगू मलेरिया टाइफाइड व अन्य
वर्षा जनित बीमारियों से रोकथाम के उद्देश्य से जन जागरूकता फैलाने के मकसद से स्वास्थ्य कर्मचारियों की टीम लोगों के घर-घर पहुंचकर लार्वा विन्ष्टीकरण का कार्य कर रही है एवं पंपलेट वितरित कर मच्छरों से बचाव व सावधानियां के उपाय बताए जा रहे हैं इसी कड़ी में सर्वे टीम ने जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा के निर्देशन पर गोसलपुर व आसपास गांवो के
225 घरों मैं फीवर सर्वे कर कूलरों कन्टेनरों टायरों आदि का लार्वा विनिस्टकरण कार्य मलेरिया निरीक्षक की उपस्थिति में किया गया
ग्राम गोसलपुर शर्मा कॉलोनी शंकर कालोनी झंडा बाजार आदि में सर्वे किया गया
टीम मे ये रहे शामिल
मलेरिया निरीक्षक अजय नारायण मिश्रा सुपरवाइजर आई.के.उपाध्याय ए.एन.एम. ज्योति राजभर आशा कार्यकर्ता गोमती दाहिया बर्षा बर्मन छोटी बाई सरिता कोरी शशि दाहिया
का सराहनीय योगदान रहा

RELATED POSTS

View all

view all