12 July 2026

भगवा ध्वज दिखाकर संतो के सानिध्य में प्रारंभ हुई विश्व हिंदू परिषद की विशाल वाहन रैली

0



कटनी/ स्लीमनाबाद …. विश्व हिंदू परिषद के 60 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है विश्व हिंदू परिषद एक ऐसा नाम है जिसने हिंदू हित में 60 वर्षो का सफल सफर तय किया गौरतलब हो की विगत दिवस कटनी नगर में एक विशाल वाहन रैली का आयोजन संगठन के द्वारा आयोजित किया गया इस वाहन रैली में जिले के सभी प्रखंडों से कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई आपको बता दें कि वाहन रैली के पूर्व एक मंचीय कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था जिसमे संतो एवं प्रांत पदाधिकारियों द्वारा कार्यकर्ताओं को मार्ग दर्शन दिया गया
हमे समाज को जागरूक करना होगा, संत ब्रम्हानंद
कार्यक्रम में उपस्थित संत बाल ब्रह्मचारी संत शिरोमणि ब्रम्हानंद दास जी महराज ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की हमे आज अपने समाज की जगाने की जरूरत है क्योंकि अगर हम आज नही जागे तो आने वाला समय हमारे लिए हमारे सनातन के लिए भयावह होगा महराज श्री ने बिधर्मियो पर निशाना साधते हुए तीखे स्वर में कहा की हमे आज एक हाथ में शास्त्र और एक हाथ में शस्त्र रखने की जरूरत है और वो क्यों है क्योंकि हमारे ग्रंथ हमे कहते है की अपने धर्म की रक्षा के लिए हमे इन दोनो विकल्पो की आवश्यकता है हम सनातन धर्म से है और धर्म की रक्षा के लिए लड़ना हमारा कर्तव्य है श्री मद भागवत में भगवान ने स्वयं कहा है जब जब धर्म की हानी होती है तब तब में धर्म की रक्षा के लिए अवतरित होता हू आज हमारे देश का एक एक बच्चा कृष्ण है और एक एक बालिका मां दुर्गा मां लक्ष्मी इसलिए निः संकोच होकर हमे अपने धर्म की रक्षा में अड़े रहना है
विहिप ने 60 वर्षो में किए हिंदू हित में काम ,उमेश मिश्र
महाकौशल प्रांत मंत्री उमेश मिश्र ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की विश्व हिंदू परिषद को 60 वर्ष पूर्ण हो चुके है इन बीते 60 वर्षो में विश्व हिंदू परिषद ने हिंदू हित में राष्ट हित में अनवरत कार्य किए हैं ये संगठन देश के मंदिरों के लिए अड़ा रहा ये संगठन देश की गौरव के लिए अड़ा रहा राम मंदिर निर्माण में विश्व हिंदू परिषद ने एक अहम भूमिका निभाई जिसको पूरा देश याद रखेगा….
कार्यक्रम का सफल संचालन विश्व हिन्दू परिषद के जिला मन्त्री राहुल दुबे ने किया….
समाज और धर्म के लिए काम करता है विश्व हिंदू परिषद, प्रांत संगठन मंत्री
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित प्रांत संगठन मंत्री जितेंद्र वर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व हिंदू परिषद देश में समाज और धर्म के लिए काम करता है विश्व हिंदू परिषद हर दिशा में काम करता है देश में कोई भी कार्यक्रम हो सांस्कृतिक सामाजिक धार्मिक सभी कार्यों में विश्व हिंदू परिषद की एक अहम भूमिका होती है श्री वर्मा ने कहा की हमे देश की समाज की दशा और दिशा दोनो पर ध्यान देना है साथ ही लोगो को जागरूक करना है कार्यक्रम में इस दौरान मंच में प्रान्त मन्त्री उमेश मिश्र, सह मन्त्री प्रदीप गुप्ता,कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमति निरंजना बाजपेई, मुख्य अतिथि श्री मुकेश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष उषा पांडेय जी उपस्थिति रही एवं जिला अधिकारी प्रखंड अधिकारियों सहित भारी संख्या में पुलिस बल मोजूद रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *